छत्तीसगढ़

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी, नक्‍सलियों ने लगाया था आइईडी, सुरक्षा बल ने किया निष्क्रिय

बीजापुर

नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाने के लिए नक्‍सलियों ने आइईडी बम लगाया था, जिसे जवानों ने निष्क्रिय कर दिया।

इसके बाद बीडीएस की टीम मौके पर ही सुरक्षित तरीके से आइईडी को निष्क्रिय कर दिया। नक्सलियों के नापाक मंसूबे नाकाम रहे। विदित हो कि जिले के पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों का अक्सर जंगली इलाकों में एरिया डोमिनेशन चलता है। जवानों द्वारा जंगलों में पगडंडियों के सहारे सर्चिंग करते हैं।

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सली विरोधी अभियान के तहत सीआरपीएफ 196 घाटी एवं थाना कोतवाली की पुलिस एरिया डॉमिनशन पर निकली थी। बीजापुर के महादेव घाटी के नीचे पगडंडी मार्ग पर नाले को पार करने के स्थान पर नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को निशाना बनाते हुए 2 किलो का प्रेशर आइईडी प्लांट किया गया था। जिसे सीआरपीएफ व पुलिस पार्टी के जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से बरामद किया गयाl

See also  विदेश से छत्तीसगढ़ लौटे 18 लोग, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Related Articles

Leave a Reply