रायपुर

एक्सप्रेस-वे में खूनी खेल! चाकू से हमला करके बदमाशों ने लूट लिया मोबाइल, घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

रायपुर

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। कल शुक्रवार देर रात बदमाशों ने लूटपाट करते हुए एक व्यक्ति को चाकू मार दिया। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत राजधानी के एक्सप्रेस-वे में हुई है। जहां बदमाशों ने मोबाइल का लूटपाट करते हुए एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरे मामले में पुलिस ने शक के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिनसे पूछताछ की जा रही है।

See also  युवक ने ट्रेन से कटकर कर ली खुदकुशी, आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा, पत्नी को बताया दोषी

Related Articles

Leave a Reply