जांजगीर चांपा

9 सितंबर को अस्तित्व में आएगा नवीन जिला सक्ती, सीएम बघेल करेंगे उद्घाटन, नुपूर राशि कलेक्टर, अहिरे बने एसपी

सक्ती

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य और विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत की अध्यक्षता में शुक्रवार 9 सितंबर को दोपहर 2 बजे नवीन जिला सक्ती का शुभारंभ होगा। 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश का भूगोल बदलेगा और जांजगीर-चांपा जिले से अलग होकर सक्ती नए जिले के रूप में अस्तित्व में आएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुभारंभ अवसर पर जेठा कालेज में बनाए गए अस्थाई कलेक्टर कार्यालय और पास के हाईस्कूल में एसपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे आमसभा व रोड शो में शामिल होंगे।जिला गठन की प्रक्रिया के दौरान सक्ती में तैनात ओएसडी नुपूर राशि पन्ना सक्ती जिले की पहली कलेक्टर होंगी। वहीं पुलिस ओएसडी रहे एम आर अहिरे जिले के पहले एसपी होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने दोनों ओएसडी को कलेक्टर और एसपी पद पर पदस्थ करने का आदेश जारी कर दिया है।

See also  इंस्टाग्राम पर युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर 70 हजार की मांग, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, वाणिज्यिक कर और जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, गृह जेल लोक निर्माण, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद लोकसभा गुहाराम अजगल्ले, सांसद कोरबा ज्योत्सना चरण दास महंत, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ ग्रामीण एवं पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण और विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव, विधायक जैजैपुर केशव प्रसाद चंद्रा, विधायक अकलतरा सौरभ सिंह, विधायक पामगढ़ इंदु बंजारे, अध्यक्ष जिला पंचायत यनिता यशवंत चन्द्रा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग राजेश्री डा. महंत रामसुन्दर दास, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड रामकुमार पटेल, अध्यक्ष नगर पलिका सक्ती सुषमा दादू जायसवाल, अध्यक्ष जनपद पंचायत सक्ती राजेश राठौर, अध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा पत्रिका दयाल सोनी, अध्यक्ष जनपद पंचायत मालखरौदा लकेश्वरी देवा लहरे, अध्यक्ष जनपद पंचायत जैजैपुर रोशनी कुलदीप चंद्रा, संरपच ग्राम पंचायत जेठा चंपा देवी और सरपंच ग्राम पंचायत सकरेली ममता हुलासराम खुंटे की उपस्थिति में नवीन जिला शुभारंभ कार्यक्रम होगा। जिला प्रशासन आयोजन की तैयारी में जुटा हुआ है। वहीं सक्ती जिले में शामिल क्षेत्रवासियों में उत्साह है। यादव समाज की महिलाएं मुख्यमंत्री का दूध से तौलकर सम्मान करेंगी। वहीं रोड शो के दौरान जगह जगह विभिन्न् सामाजिक संगठनों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

See also  सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.45 करोड़ का 209 किलो गांजा और ट्रेलर जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply