देश

कोचिंग जा रही तीन चचेरी बहनों से दुष्‍कर्म, अश्‍लील फोटो वायरल करने की दी थी धमकी

मुरैना

मध्‍य प्रदेश के मुरैना से दुष्‍कर्म का एक मामला सामने आया है, यहां कोचिंग के लिए जा रही तीन चचेरी बहनों को गांव के युवकों ने रास्‍ते में ही रोक लिया। इन युवकों ने दो माह पहले किए दुष्‍कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी दी और तीनो को रेस्टोरेंट में ले गया।

कोल्डड्रिंक में नशीला घोलकर पिला दिया और फिर दुष्कर्म किया। एक बहन युवकों को चकमा देकर रेस्टोरेंट से भाग गई और घर पहुंच गई, जबकि दो बहनें गांव के बाहर सड़क पर बेहोशी की हालत में मिलीं। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ अपहरण, पोक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

जानें पूरा मामला
सुआलाल पुरा गांव में रहने वाली ये तीनों चचेरी बहने अनुसूचित जाति से हैं और संजय कॉलोनी स्थित कोचिंग में पढ़ने जाती हैं। इनकी उम्र 18 वर्ष, 17 वर्ष व 15 वर्ष बतायी गई है। इनमें से 18 वर्ष और 17 वर्ष की छात्राएं मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गांव सुआलाल का पुरा गांव के सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं।

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

इनके परिजन इन्‍हें एसपी कार्यालय लेकर पहुंचे जहां से इन्‍हें अस्‍पताल भेज दिया गया। तीनों में सबसे छोटी 15 वर्षीय छात्रा भागते हुए घर पहुंच गई। छात्राओं ने बताया कि सुबह जब वह कोचिंग के लिए जा रही थी तो गांव के युवकों ने उन्‍हें रास्‍ते में रोक लिया और अश्‍लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर साथ चलने के लिए कहा।

ये युवक उन्‍हें एमएस रोड, बिजली घर के सामने स्थित सिटी व्यू रेस्टोरेंट में ले गए और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ घोल कर पिला दिया जिससे ये बेहोश हो गई। दो अन्‍य युवक भी वहां आ गए और उसके बाद क्‍या हुआ कुछ पता नहीं चला। जब होश आया तो उनमें से दो छात्रा सुआलाल पुरा सड़क के किनारे पड़ी थी। छात्राओं का आरोप है कि युवकों ने उन्‍हें नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ दुष्‍कर्म किया है।

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज
गांव के रवि पुत्र मुन्ना गुर्जर, भोलू पुत्र लल्ला गुर्जर, हनुमंता पुत्र राजेश गुर्जर,और अनूप पुत्र राजेश गुर्जर के खिलाफ पुलिस ने अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply