छत्तीसगढ़

कोटा के पास तेंदुए ने किया बैल का शिकार, फौजी ढाबे के पास बैल को मारकर छोड़ भागा

कोटा

बिलासपुर जिले के कोटा के आस-पास पिछले कुछ दिनों से अपना क्षेत्र बना चुके तेंदुए ने चार दिन की शांति के बाद मंगलवार की रात फिर से रोड किनारे खेत में एक बैल का शिकार कर लिया। तेंदुए ने हमला कर बैल की जान ली और वहीं छोड़कर भाग निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा बेलगहना रोड मे फौजी ढाबे के पास मंगलवार की रात के समय तेंदुए ने एक बड़े बैल का शिकार किया है। शिकार के बाद तेंदुआ बैल को खाया नहीं है और इससे उम्मीद है कि तेंदुआ अपने शिकार के आस पास ही कहीं होगा और मौका देखकर उसे खाने जरूर आएगा। जानकारी ये भी मिली है कि कुछ लोगों ने तेंदुए के साथ दो बच्चे भी देखने का दावा किया है। फौजी ढाबा में कार्यरत एक कर्मचारी का कहना है कि बैल वहीं रहता था तथा पास के ही गांव का है। कल ही वो बाहर निकला था और तेंदुए ने उसका शिकार कर लिया। बैल के मुंह के पास का एक हिस्सा गायब है तथा आस पास संघर्ष के भी निशान बताए जा रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर तेंदुए के पगचिन्ह भी देखे हैं।

See also  ट्रक से कर रहे थे डीजल की चोरी, ट्रक ड्राइवरों ने मिलकर कर दी पिटाई

Related Articles

Leave a Reply