छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली गिरने से मवेशियों की मौत

जशपुर

जिले के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तपकरा में बीते 3 दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश का कहर छाया है। भारी बारिश में गरज चमक के साथ आकाशीय गाज गिरने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार देर रात हुई बारिश के साथ-साथ आकाशीय गाज गिरने से तीन मवेशियों की मृत्यु हो गई है। मूसलाधार बारिश से कई किसानों के मकान भी ढह गए। जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। 3 दिन लगातार मूसलाधार बारिश होने के कारण नदी नालों में जलस्तर बढ़ चुका है। किसानों के खेतो में अत्यधिक मात्रा में जलभराव होने से धान की फसलों को नुकसान हो रहा है जिससे किसान परेशान है। मकान के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण ग्रामीण इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर है।

See also  CM भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को 10 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

Related Articles

Leave a Reply