देश

बीवी से मिलने नहीं दिया जाता, पहले मिलवाओ और आवास दिलाओ बोलकर टावर पर चढ़ गया युवक

शाहजहांपुर

यूपी के शाहजहांपुर जिले में लगे एयरसेल के मोबाइल टावर पर सोमवार सुबह लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र के दौलतगंज का देशराज चढ़ गया। वह पत्नी से मिलाने और आवास की मांग कर रहा है। पुलिस ने उसे उतारने की कोशिश की तो देशराज और ऊपर चढ़ गया। देशराज इससे पहले भी अलग अलग मांगों को लेकर कई बार मोबाइल टावरों पर चढ़ चुका है। खुटार कस्बे के मोहल्ला सरोजनीनगर में एयरसेल मोबाइल टावर लगा है।

कोरोना काल से टावर बंद पड़ा है। सभासद छत्रपाल कश्यप की नजर जब टावर के ऊपर पड़ी तो देशराज टावर पर काफी ऊंचाई पर बैठा था, जिस पर पुलिस फोर्स को सूचना दी गई, जिस पर थाना प्रभारी धनंजय सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतरने के लिए मान मनौव्वल करने लगे। युवक टावर के और ऊंचाई पर चढ़ गया।

See also  सावधान! इस महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, अक्टूबर में हो सकता है पीक- रिपोर्ट

काफी ऊंचाई होने के कारण देशराज की आवाज नीचे तक नहीं पहुंच पा रही थी। इसके बाद एक अन्य युवक को पुलिस ने टावर पर पानी की बोतल लेकर चढ़ाया। युवक ने देशराज की मोबाइल फोन से पुलिस से बात कराई। देशराज ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2011 में लालमि देवी से हुई थी। कुछ समय तक पति-पत्नी के रूप में उसका रिश्ता चलता रहा, उसके बाद उसे अपनी पत्नी से मिलने नहीं दिया जाता है। सरकारी आवास भी नहीं दिया गया है। मोबाइल द्वारा बात होने के उपरांत थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि टावर से नीचे उतर आओ और तुम्हारी सभी समस्याओं का हल कराया जाएगा, लेकिन देशराज टावर से नीचे नहीं उतरा।

कई बार टावर पर चढ़ चुका है देशराज

See also  संगम तट पर उमड़ा आस्था का अनंत विश्वास, थम नहीं रहा श्रद्धालुओं का रेला

खुटार पुलिस ने गोला पुलिस से बात की तो मालूम हुआ कि देशराज पहले भी चार पांच बार गोला में भी टावर पर चढ़ चुका है, टावर पर ही 60-60 घंटे बैठा रहा। देशराज के भाई सूर्य प्रसाद को भी सूचना दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक टावर से नीचे नहीं उतरा। उधर वन विभाग ने भी मौके पर आकर जाल लगाया व फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई।

Related Articles

Leave a Reply