देश

‘कांग्रेस के कुत्तों को दफना देंगे…’, पहले राहुल गांधी पर बिगड़ी जुबान, अब शिवसेना के संजय गायकवाड़ का एक और विवादित बयान

नई दिल्ली

शिंदे गुट के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक और विवादित बयान दिया है. राहुल गांधी की जीभ काटने वाले वाले विवादित बयान के बाद उन्होंने ऐसी टिप्पणी की है, जो उससे भी भड़काव और विवादित है. शिवसेना विधायक ने कहा कि वह अपने कार्यक्रम में आने वाले ‘कांग्रेस के कुत्तों को दफना देंगे’. इससे पहले उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा.

बुलढाणा से शिवसेना विधायक को एक वीडियो में यह कहते हुए सुना गया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनके जिले में महिलाओं के लिए सरकार की मुख्यमंत्री ‘लाडकी बहिन योजना’ के बारे में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में ‘कांग्रेस के कुत्तों’ को नहीं आना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘अगर कोई कांग्रेसी कुत्ता मेरे कार्यक्रम में घुसने की कोशिश करेगा, तो मैं उसे वहीं दफना दूंगा.’

See also  इलेक्टोरल बॉन्ड पर एसबीआई को झटका, कल तक देनी होगी जानकारी, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

शिंदे गुट के शिवसेना गायकवाड़ का दूसरा वीडियो भी उसी दिन का बताया जा रहा है, जिस दिन उन्होंने राहुल गांधी की जीभ काटने वाला बयान दिया था. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने सोमवार रात को उनके खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है. गायकवाड़ अपने विवादों के लिए जाने जाते हैं. पिछले महीने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक पुलिसकर्मी उनकी कार को धो रहा था.

मैं अपने बयान पर अडिग हूं- गायकवाड़
राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी को लेकर गायकवाड़ ने कहा कि मैंने बयान दिया है. मैं उस व्यक्ति के बारे में दिए गए बयान पर अडिग हूं, जिसने आरक्षण हटाने की बात कही थी. अगर मैंने माफी नहीं मांगी है, तो मुख्यमंत्री को ऐसा क्यों करना चाहिए? देश के 140 करोड़ लोगों में से 50 प्रतिशत आबादी को आरक्षण मिलता है.

See also  HC में ऑनलाइन सुनवाई में अर्धनग्‍न शामिल हुआ था शख्स, सीनियर एडवोकेट ने कहा- बेशर्मी की हदें पार कर दीं..

गायकवाड़ ने राहुल पर की थी ये टिप्पणी
गायकवाड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने कहा था कि संविधान खतरे में है. फेक नरेटिव फैलाकर उन्होंने लोगों का वोट हासिल किया और आज आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं. देश के 140 करोड़ लोगों में से 50 प्रतिशत आबादी को आरक्षण मिलता है और राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों और अन्य लोगों का 100 फीसदी आरक्षण खत्म करना चाहते हैं. मैं कहता हूं जो राहुल की जीभ काटेगा मैं उसे 11 लाख दूंगा.

शिवसेना विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
दरअसल, हाल में राहुल गांधी ने अमेरिकी यात्रा के दौरान आरक्षण खत्म करने की बात कही थी. कांग्रेस नेता ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी, जब भारत में आरक्षण के लिहाज से निष्पक्षता होगी और अभी ऐसा नहीं है. राहुल के इसी बयान तो लेकर शिवसेना विधायक गायकवाड़ ने उन पर हमला बोला था. हालांकि, गायकवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

See also  बाल्टिक सागर में मिली 10 हजार साल से भी पुरानी दीवार, पाषाण युगीन मानवों ने इस वजह से किया था निर्माण

Related Articles

Leave a Reply