छत्तीसगढ़

मर चुके इंजीनियर का ट्रांसफर आदेश, नगरीय प्रशासन विभाग की बड़ी लापरवाही

बालोद: बालोद जिले से प्रशासनिक लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ऐसा तबादला आदेश जारी कर दिया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया.

नगरीय प्रशासन विभाग की बड़ी लापरवाही

नवा रायपुर अटल नगर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधिकारियों कर्मचारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया है. ट्रांसफर ऑर्डर में 18 सितंबर की तारीख लिखी हुई है. इस ट्रांसफर ऑर्डर में विभाग ने एक ऐसे उप अभियंता यानी डिप्टी इंजीनयर का ट्रांसफर कर दिया है जिनकी मौत हो चुकी है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट
BALOD NEGLIGENCE

ट्रांसफर लिस्ट में देख सकते हैं कि 18 नंबर पर दल्लीराजहरा नगर पालिका में पदस्थ रहे उप अभियंता योगानंद सोम का ट्रांसफर नगर पंचायत तुमगांव कर दिया गया है. जबकि उनकी मौत दो महीने पहले हो चुकी है.

इस घटना से पता चलता है कि विभाग अपनी फाइलों और रिकॉर्ड्स को अपडेट करने में कितनी तेजी दिखा रहा है.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला
BALOD NEGLIGENCE

हालांकि कुछ ही देर बाद यह बड़ी प्रशासनिक चूक सबके सामने आ गई. लापरवाही का खुलासा होते ही विभाग ने आनन-फानन में ट्रांसफर लिस्ट का संशोधित आदेश जारी किया. जिसमें ये बताया गया कि टाइपिंग मिस्टेक के कारण ऐसा हुआ.

फिलहाल प्रशासनिक विभाग ने अपनी गलती भले सुधार ली लेकिन यह मामला पूरे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply