Advertisement
देश

ये है 10 करोड़ का भैंसा: रोज खाने पर खर्च होते हैं 10 हजार, मालिक को हर महीने कमाकर देता है 12 लाख

मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में शुक्रवार को किसान मेले का शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय इस किसान मेले में सबसे ज्यादा आकर्षण का केन्द्र है 10 करोड़ रुपए की कीमत वाला भैंसा। इस भैंसे को हरियाणा के किसान नवीन सिंह लेकर आए हैं। बताया जा रहा है कि इसका वजन करीब 1500 किलो है। जिस किसी की भी नजर एस भैंसे में पड़ती है लोग उसे देखते रह जाते हैं। जानकारी के अनुसार, इस भैंसे का नाम गोलू-2 है। कहा जा रहा है कि इस भैंसे की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है।

हर दिन की डाइट में खर्च होते हैं 10 हजार रुपए
गोलू-2 की डाइट भी बहुत तगड़ी है। यह दिनभर में करीब 30 से 40 किलो खाना खा लेता है। इसकी डाइट पर हर दिन करीब 10 हजार रुपए खर्च होते हैं। भैंसे को चारे के अलावा 20 लीटर दूध, देसी घी, सरसों का तेल और मौसमी फल भी खिलाया जाता है। इस भैंसे के मालिक इसे रोज रात में हाजमे के लिए दवाई भी देते हैं। गोलू-2 की ऊंचाई 5.6 फीट है। लंबाई 14 फीट के आसपास है। इसकी मंथली डाइट का खर्च करीब 3 लाख रुपए आता है। वहीं, इस भैंसे के मालिक नवीन को हर महीने करीब 12 लाख रुपए की कमाई इस भैंसे के सीमन से होती है। इस भैंसे के सीमन की डिमांड बहुत ज्यादा होती है।
टॉप ब्रैंड के बैग्स, वॉलिट पर बंपर ऑफर, 60% तक की छूट |

12 लोग करते हैं निगरानी
भैंसे की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाता है। इसकी निगरानी में मालिक ने 12 बंदूकधारियों को तैनात कर रखा है। जानकारी के अनुसार, देश में लगने वाले सभी पशु और किसान मेले में नवीन इसे लेकर जाते रहते हैं। अब यह भैंसा मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आया। नवीन ने बताया कि गोलू को खऱीदने के लिए एख किसान मेले में 10 करोड़ रुपए का ऑफर मिला था लेकिन मैंने इसे नहीं बेचा।

सीएम ने किया है मेले का शुभारंभ
इस किसान मेले का आयोजन केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के संसदीय क्षेत्र में हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना में 11 से 13 नवंबर तक आयोजित होने वाले किसान मेले का शुभारंभ किया है।

50 फीसदी पैसे देगी सरकार
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि हमने कैबिनेट में एक योजना स्वीकृत की है। नरवाई काटकर भुसा बनाने की मशीन जो भी किसान खरीदेगा उसके लिए 50 फीसदी की सहायता राशि सरकार देगी। इससे पराली जलाने की समस्या से निदान मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply