छत्तीसगढ़

भानपुरी में वनमंत्री केदार कश्यप के निवास-कार्यालय में तोड़फोड़, कांग्रेसियों पर आरोप

रायपुर/भानपुरी। वनमंत्री केदार कश्यप इस समय दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा प्रवास पर हैं। इसी बीच उनके भानपुरी स्थित निवास एवं कार्यालय में तोड़फोड़ की बड़ी घटना सामने आई है। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव करते हुए तोड़फोड़ की।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेसियों ने योजनाबद्ध तरीके से मंत्री के अनुपस्थित रहने का फायदा उठाते हुए निवास व कार्यालय पर हमला किया और सामानों को नुकसान पहुँचाया।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता भानपुरी थाने पहुँचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला सिर्फ तोड़फोड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि राजनीतिक हिंसा का रूप ले चुका है।

Related Articles

Leave a Reply