रायपुर

लुटेरी लड़कियों का गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा, पढ़े पूरी खबर….

रायपुर

रायपुर में लुटेरी लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा है. ये लड़कियां युवक के साथ मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गई थी. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि यह लड़कियां अक्सर फैक्ट्रियों को अपना निशाना बनाती थी. वहां से लोहे और अन्य सामानों की चोरियां किया करती थी. इस दौरान कोई बीच में आता था तो उनपर हमला कर फरार हो जाती थी. फिलहाल पुलिस ने लुटेरी युवतियों की गैंग को धर दबोचा है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से लूट हुआ था. लुटेरी युवतियों की गैंग ने आसिफ खान से मारपीट कर कैश समेत मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गई थीं. आसिफ के भाई ने इसकी शिकायत उरला थाने में दर्ज कराई थी. प्रार्थी ने शिकायत में बताया कि सूर्यांश ब्रिक्स के पास खुद का स्लैग का गोदाम बनवा रहे हैं. इसकी सुरक्षा के लिए रात में छोटे भाई आसिफ उद्दीन को भेजा था, जहां एक युवक और तीन युवतियों ने भाई पर रॉड से हमला कर कैश समेत मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए थे.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

इस मामले को लेकर उरला सीएसपी विश्वदीप त्रिपाठी ने बताया “प्रार्थी की रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच में जुट गई. जांच के बाद पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले. जिसके बाद एक युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीन युवतियों में चंद्रिका ध्रुव, रिकी उर्फ रूपा केसरी और राजकुमारी साहू शामिल है. ये सभी आदतन अपराधी हैं. पहले भी फैक्ट्रियों में लोहा और अन्य सामान चोरी कर चुके हैं. चोरी के दौरान कोई आता तो उस पर हमला कर देती थी. फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.”

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply