छत्तीसगढ़बिलासपुर

नदी में गिरी चप्पल तो छात्र ने लगा दी पानी में छलांग, तलाश जारी 

बिलासपुर। न्यायधानी से अनोखा मामला समाने आया है, यहां शुक्रवार को खारंग नदी पर बने एनीकट से ग्यारहवीं की एक छात्र ने नदी में छलांग लगा दी, और गहरे पानी में डूब गया, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर छात्र की तलाश शुरु कर दी थी, लेकिन देर शाम तक छात्र को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी, वहीं एसडीआरएफ की टीम ने आज सुबह से छात्र की तलाश शुरु कर दी है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

See also  छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के आएंगे अच्छे दिन, युक्तियुक्तकरण विवाद हो सकता है खत्म

जानकारी के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां चोरहा देवरी के रहने वाले शरद शिकारी लखराम स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ाई कर रहा था, जो बीते कल यानी शुक्रवार की सुबह खारंग नदी पर बने एनीकट को पार कर रहा था, उसी दौरान उसका चप्पल नदी में गिर गया तभी चप्पल को निकालने छात्र भी नदी में कूद गया इस दौरान वह पानी के तेज बहाव बह गया और लापता हो गया, जिसकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है।

See also  कुरदर वैली रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने का मामला, वन विभाग ने दी दबिश, मैनेजर सहित 4 गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि नदी में कूदने के बाद छात्र को आसपास के लोगों ने छात्र को कुछ देर तैरते देखा था, जिसके बाद वह पानी के तेज बहाव बह गया जिसकी पता तलाश की जा रही है, इधर मामले की सूचना मिलते ही परेशान परिजन और ग्रामीण एनीकट के पास पहुंचे गांव के लोगों ने और छात्र की तलाश शुरू कर दी, वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बीते देर शाम तक छात्र के तलाश में जुटी हुई थी।

See also  निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर, 5 वर्षीय मासूम की मौत, बचाने दौड़े माता-पिता भी झुलसे

Related Articles

Leave a Reply