छत्तीसगढ़

सुकमा के जंगल में आईईडी ब्लास्ट, एक DRG जवान घायल

सुकमा : नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट हुआ है. सर्चिंग पर निकले DRG का एक जवान इस आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हो गया है. घायल जवान को उपचार के लिए सुकमा जिला अस्पताल लाया जा रहा है. इस घटना की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चौहान ने की है.

आईईडी बलास्ट में एक जवान घायल : सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि बीते दिनों सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के रायगुड़ा में नया सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया है. इसी कैंप से DRG की एक टीम एरिया डोमिनेशन के लिए आसपास के इलाके में निकली हुई थी. इसी दौरान नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर आईईडी बम ब्लास्ट हो गया.

सुरक्षाबलों को बनाया निशाना : सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली हमेशा से ही आईईडी बम का इस्तेमाल करते आ रहे हैं. इन आईईडी बमों की चपेट में आने से सुरक्षाबलों को कई बार बारी नुकसान उठाना पड़ा है. अंदरूनी जंगल में बिछाए गए बम की चपेट में स्थानीय आदिवासी और मवेशी भी आते हैं, जिसकी वजह से कई बार आम लोगों की मौत भी हुई है.

See also  आधी कीमत पर दवा उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ के 169 शहरों में खुलेंगे 188 मेडिकल स्टोर्स

Related Articles

Leave a Reply