छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

JANJGIR BIG BREAKING: पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई और भाजपा नेता शेखर चंदेल ने की आत्महत्या

जांजगीर-चांपा. वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल (भाजपा नेता) ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली. आत्महत्या उन्होंने जांजगीर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने आकर की, हालांकि मौके से अभी पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. शेखर चंदेल ने 2 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया था।

घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, आत्महत्या की जानकारी देर रात तक आस-पास के लोगों को भी मिली, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटान स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को एंबुलेंस में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. आज शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। वहीं पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.

See also  उप मुख्यमंत्री के सख्त तेवर...काम में लापरवाही पर 5 अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

Related Articles

Leave a Reply