छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष बने नंदकुमार साय, कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिला

रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय को विधानसभा चुनाव से महज चार महीने पहले उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं भूपेश सरकार ने साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइनिंग करने के बाद से ही साय को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी देने की बातें लगातार सामने आ रही थी। इसके बाद आज उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ शासन ने नन्द कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel ने साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्री नन्द कुमार साय
को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उन्हें राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel
ने श्री साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 29, 2023

Related Articles

Leave a Reply