छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने नक्सल हमले में एक जवान के शहीद होने पर गहरा दुःख जताया

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नारायणपुर जिले के दुर्गकोंदल इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान आईटीबीपी के जवान श्री शिवनारायण मीणा के शहीद होने पर गहरा दुःख जताया है। यह घटना आईटीबीपी के जवानों द्वारा सर्चिंग एवं रोड ओपनिंग के दौरान घटी, जिसमें एक अन्य जवान घायल हो गया है। रोड ओपनिंग में लगे आईटीबीपी के जवानों पर नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया था। गौरतलब है कि नारायणपुर के विधायक श्री चंदन कश्यप ओरछा जा रहे थे। उनके काफिले के लिए रोड ओपनिंग पार्टी में जवानों को लगाया गया था।

See also  छत्तीसगढ़: 225 निजी स्कूलों में लग गया ताला… विधानसभा में सरकार के दिए आंकड़े...

Related Articles

Leave a Reply