छत्तीसगढ़

10 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया जल सत्याग्रह, शासन को जगाने का कर रहे प्रयास

रायपुर। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने आज जल सत्याग्रह कर विरोध प्रदर्शन किया. संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को बर्खास्त किया है, जिसके विरोध में प्रदेशभर के 16 हजार 500 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने बीते दिनों सामूहिक इस्तीफा सौंपा था, आज जल सत्याग्रह कर शासन को जगाने का प्रयास किया जा रहा है.

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल पर जाने से ग्रामीण, वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों में ताला लटक रहा है, जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई है. वहीं दूसरी ओर मौसमी बीमारी का प्रकोप बढ़ गया है, ऐसे में सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी बीमारी से ग्रसित लोग इलाज कराने भटक रहे हैं, और निजी अस्पतालों में जाकर मोटी रकम देने को मजबूर हैं.

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

Related Articles

Leave a Reply