छत्तीसगढ़

झाड़ियों में नवजात शिशु के मिलने से हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

सूरजपुर

जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमनदोन में झाड़ियों के बीच नवजात बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया है. गांव के लोगों और सरपंच ने फौरन इसकी सूचना प्रतापपुर थाना पुलिस को दी. सूच ना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और गांव के लोगों ने नवजात शिशु को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर लेकर पहुंचे. जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया है.

यह पूरा वाकया सूरजपुर के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमनदोन का है. अमनदोन गांव में स्थित आईटीआई भवन के पास झाड़ियों में यह नवजात शिशु मिला था. गांववालों के अनुसार, कुछ स्थानीय लोग सुबह की सैर करने निकले थे. तभी उन्हें आईटीआई भवन के पास एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी. जब वे बच्चे के रोने की आवाज कि दिशा में ग‌ए, तो उन्हें झाड़ियों में एक नवजात शिशु रोता बिलखता दिखाई दिया. लोगों ने इसकी सूचना अमनदोन सरपंच को दी.

See also  भूपेश कैबिनेट का अहम फैसला: शैक्षणिक संस्थाओं में एडमिशन के लिए लागू होगा 58 प्रतिशत आरक्षण

नवजात को अंबिकापुर हॉस्पिटल किया रेफर: नवजात शिशु मिल ने की खबर सुन सरपंच गांव के अन्य ग्रामीणों को साथ लेकर मौके पर आए. गांववाले नवजात शिशु को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने नवजात शिशु का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया है.

आज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस: शिशु को झाड़ियों में फेंकने वाले अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रतापपुर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अमनदोन गांव के साथ ही आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

“नवजात शिशु एक लड़की है, जिसकी उम्र एक दिन की है. जांच में उसका वजन काफी कम पाया गया है. शिशु की नाल भी ठीक से नहीं काटी गई थी, जिसके कारण उसमें से खून निकल रहा था. जिसे प्रारंभिक उपचार कर ठीक किया गया है. फिलहाल शिशु को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया है. जहां बच्ची जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की उम्मीद डॉक्टरों ने जताई है.”

  • डॉ एके विश्वकर्मा, बीएम‌ओ, सूरजपुर
See also  बड़ी खबर: एमपी- छत्तीसगढ़ सीमा पर कार से मिले नकद 40 लाख रुपये, एमसीबी पुलिस ने जब्त की राशि

Related Articles

Leave a Reply