छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अकलतरा के वार्ड नं 13 में, खुलेआम बेचा जा रहा है शराब…वीडियो वायरल

जांजगीर-चांपा। अकलतरा में थाना से कुछ ही दूरी पर वार्ड नं 13 गुरु घासीदास मोहल्ले में खुलेआम शराब बेचती महिला को विडियो जमकर वायरल हो रहा है । खुलेआम बिक रही शराब के कारण शाम ढलते ही यहां का माहौल खराब हो जाता है । यह भी विदित हो कि कुछ माह पूर्व ऐसे ही शराब पीकर एक महिला की हत्या कर दी गई थी ।

मोहल्ले वासियों के द्वारा बताया जा रहा है कि महिलाएं शराब बेचती है और कुछ कहने पर पुलिस केस में फंसा दूंगी कहकर धमकी दी जाती है। शराब आसानी से मिलने के कारण इस मोहल्ले के छोटे-छोटे बच्चे बूढ़े और जवान शराब की लत में है और आये दिन शराब के कारण झगड़ा होता है और मोहल्ले का माहौल खराब होता है । आश्चर्य नहीं होगा अगर शराब के कारण यहां हत्या हो जाये जैसा कि चांपा के बिरगहनी में हुआ। जब छोटे भाई ने बड़े भाई के शराब की लत और उस लत से उपजी अनेक बुरी समस्याओं से तंग आकर बड़े भाई की हत्या कर दी है। इस मोहल्ले में दो तीन जगह शराब बिकती है । इस वार्ड के अलावा अकलतरा के में सट्टा का आनलाइन बाजार भी गर्म है जिसका मतलब है कि अकलतरा में अब भी सट्टा अब भी खेला जा रहा है ।

See also  भूपेश सरकार ने किसानों को धान बेचने हेतु पंजीयन कराने से मुक्त.... कांग्रेस ने फैसले का किया स्वागत 

बताया जा रहा है कि अकलतरा के वार्ड नं 11 में प्रतिदिन तीन बार सट्टा लग रहा है जो युवा वर्ग को तेजी से बर्बाद कर रहा है । इस सट्टे के कारण युवा काम धंधे को छोड़ कर जल्दी अमीर बनने सट्टा का रास्ता अपना रहे हैं बिना यह समझे कि यह रास्ता सिवाय बर्बादी के और कहीं भी नहीं जाता है । इस मामले में प्रशासन भी लाचार नजर आता है क्योंकि प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने दुखी मन से बताया कि हम लोग ऐसे शराब बेचने वालों और सट्टा खिलाने वालों को पकड़वा तो देते हैं पर वह दो दिन में छुटकर आ जाते हैं और फिर वही काम करते हैं इसलिए शिकायत करना भी अब बेवकूफी लगती है ।

Related Articles

Leave a Reply