छत्तीसगढ़

घर के आंगन पर झूल रहा हाई टेंशन तार : अपने ही आंगन में जान हथेली पर लेकर घूम रहे हैं घर वाले

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के मिरतूर में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही देखने को मिली है। यहां के दो परिवार विधुत विभाग की अनसुनी के कारण रोजाना जान हथेली पर रखकर अपने ही घर के आंगन में घूमने और घरेलू काम काज करने को मजबूर हैं। क्योंकि इन दो घरों के आंगन से होकर हाई टेंशन बिजली का तार गुजरता है और वह इस समय बिल्कुल बच्चों और लोगों की पहुंच में है। इसके चलते कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। 

See also  जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर:- सड़क पर नाच रहे बारातियों पर चढ़ा कैप्सूल वाहन,4 महिलाएं हुई घायल…

मिली जानकारी के अनुसार, भैरमगढ़ ब्लॉक के मिरतूर थाने के ठीक सामने परानु कड़ियाम और प्रेम कडियम का मकान है। इन दोनों मकानों के ऊपर से हाई टेंशन बिजली तार गुजरती है। परंतु इस साल बरसात के दिनों में तेज हवा पानी के कारण यह हाई टेंशन तार अब दोनों ही घरों के आंगन से झूलता हुआ गुजर रहा है। यह हाई टेंशन तार आंगन में इतने करीब आ चुका है कि, आंगन में घूमता हुआ कोई भी व्यक्ति कभी भी तार की चपेट में आ सकता है। 

See also  राजधानी में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया पुलिस वाला : आरक्षक हिमांशु बर्मन के पास से हेराईन मिली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
high tension wire

शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा विभाग

इस खतरे को भांपते हुए रोजाना दोनों ही घर के लोग जान हथेली पर रखकर घर में आना-जाना और आंगन में घरेलू कार्य करने को मजबूर हैं। लोगों ने बताया कि, कई बार इस मामले में विद्युत विभाग को सूचना भी दी गई और शिकायत भी दर्ज कराई गई। बावजूद आज तक विभाग इस मामले को गंभीरता से लेने के बजाय लापरवाह बना हुआ है। इसके चलते आने वाले दिनों में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है या फिर तार की चपेट में आने से किसी न किसी की जान भी जा सकती है।

See also  शिवरीनारायण मेले में हादसा : झूला संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, आकाश झूला टूटने से 6 लोग हुए थे घायल

Related Articles

Leave a Reply