छत्तीसगढ़रायपुर

पीलिया का कहर जारी : गंदा पानी पीने से बढ़े पीलिया-टायफाइड के मरीज, अब तक 15 संक्रमित 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में पीलिया के मामले लगातार सामने आ रहे है। सुरजनगर के बीएसयूपी कॉलोनी में अब तक 15 पीलिया से पीड़ित मरीजों की पुष्टि हुई हैं। पीलिया के मामले सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य टीम डोर टू डोर जाकर सर्वे का काम कर रही है। इससे पहले शहर के बोरियाखुर्द के आरडीए कॉलोनी से भी पीलिया के मरीज मिले है।  
  
दरअसल पिछले दिनों से पीलिया के मरीजों में लगातार वृद्धि हो रही हैं। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। बीएसयूपी कॉलोनी के रहने वाले सूरज यादव ने बताया की निगम ने वाटर एटीएम लगाया है। जिसमें कीड़े मिलें है और अब इसके बाद टाइफाइड और पीलिया से लोग प्रभावित हो रहे हैं। लाभांडी के संकल्प सोसाइटी में भी टाइफाइड का क़हर जारी है। 

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

गंदे पानी की वजह से फ़ैल रही बीमारी 

हाल ही में बीएसयूपी और पीएम आवास के लोगों ने पानी और अन्य समस्याओं को लेकर निगम का घेराव किया था। लेकिन इसके बाद भी स्थिति नहीं बदली है। राजधानी जैसे शहर में लोग साफ़ पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। गंदे पानी पीने के कारण लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

Related Articles

Leave a Reply