छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ने बाइक को लिया चपेट में, चालक उलछकर गिरा सड़क पर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

कटघोरा। कटघोरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. कटघोरा थाना क्षेत्र में कारखाना के पास हुई दुर्घटना में जहां बाइक चालक को गंभीर चोट आई है, वहीं कार सवार महिला और बच्चे भी चोटिल हुए हैं. पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.

घटना गुरुवार दोपहर को कारखाना के पास तेज रफ्तार कार मारुति ऑल्टो कार ने एक बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी. टक्कर से उछलकर सड़क पर गिरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं कार के पलटने से सवार महिला और बच्चे को भी चोट आई है.

सभी घायलों को डायल 112 के माध्यम से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां बाइक चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सिम्स) बिलासपुर के लिए रेफर किया. कटघोरा पुलिस सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच में जुटी है.

See also  बालोद में पागल कुत्ते का कहर: 4 साल के मासूम को दौड़ा-दौड़ाकर काटा, सिर-नाक-मुंह समेत 17 गहरे जख्म; इलाके में दहशत

Related Articles

Leave a Reply