छत्तीसगढ़बिलासपुर

फर्जी क्राइम ब्रांच बनकर बुजुर्ग से सोने के जेवर ठगे, कागज की पुड़िया में पत्थर थमाकर बाइक सवार बदमाश फरार

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां फर्जी क्राइम ब्रांच के सिपाही बनकर आए बाइक सवार दो युवकों ने एक बुजुर्ग को लूट की वारदात का भय दिखाकर उनके सोने के जेवर ठग लिए। बदमाशों ने चालाकी से असली गहने लेकर कागज की पुड़िया में पत्थर थमा दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  मौत के साए में पढ़ाई: जर्जर स्कूल भवनों में बैठने को मजबूर बच्चे, कई शासकीय स्कूलों का खस्ताहाल

जानकारी के अनुसार रूखमणी विहार निवासी 66 वर्षीय हरिकिशन पटेल 25 फरवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे अपने बेटे को टिफिन देने लिंक रोड स्थित किराना दुकान गए थे। वापस घर लौटते समय समता कॉलोनी के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी ओवरटेक कर रोक लिया। दोनों ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताया और शहर में बढ़ती लूट की घटनाओं का डर दिखाने लगे। एक युवक ने नाटक करते हुए दूसरे को थप्पड़ मारकर उसकी सोने की चेन उतरवाई, जिससे बुजुर्ग को विश्वास हो गया कि वे सच में पुलिसकर्मी हैं।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

इसके बाद ठगों ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने की बात कहकर बुजुर्ग को और डराया तथा सुरक्षा के नाम पर उनकी करीब 3 तोला सोने की चेन और अंगूठी उतरवाकर कागज में रखने को कहा। इसी दौरान उन्होंने असली जेवर बदलकर दूसरी पुड़िया बुजुर्ग को थमा दी और घर जाकर खोलने की बात कहकर फरार हो गए। घर पहुंचकर जब पुड़िया खोली गई तो उसमें पत्थर निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

See also  बिलासपुर सेंट्रल जेल में मर्डर : मानसिक रोगी वार्ड में स्लैब से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

Related Articles

Leave a Reply