छत्तीसगढ़

दिवाली पर शहर में बड़ा हादसा, बर्तन की दुकान में आग लगने से मची अफरा – तफरी

कांकेर। दिवाली के अवसर पर शहर के सुभाष वार्ड में एक भीषण आग ने हड़कंप मचा दिया। यह आग एक बर्तन की दुकान में लगी, जिससे आसपास के आबादी वाले इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने गैस सिलेंडर की बड़ी संख्या के कारण और भी अधिक खतरे की आशंका जताई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। आग से प्रभावित क्षेत्र में कोतवाली थानाक्षेत्र का मामला है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही वार्डवासियों में खौफ का माहौल बन गया है। लोग मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं।

See also  शादी से पहले दूल्हों ने निभाया फर्ज, किसी ने हल्दी लगवाकर तो किसी ने सज-धज कर किया मतदान

Related Articles

Leave a Reply