देश

‘ज्ञानवापी का तहखाना खोला गया, मुस्लिम पक्ष ASI सर्वे में कर रहा सहयोग’, बोले हिंदू पक्ष के वकील

वाराणसी

ज्ञानवापी में शनिवार को दूसरे दिन एएसआई पूरे परिसर का सर्वे कर रही है. इस दौरान मस्जिद के केयरटेकर एजाज अहमद ने कहा कि आज मस्जिद ताला खोला गया है. एएसआई की टीम मस्जिद में प्रवेश गई, वजूखाने को छोड़कर मस्जिद के अंदर भी सर्वे हो रहा है. वहीं हिंदू पक्ष के वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने आज तक को बताया कि व्यासजी का तहखाना खोल दिया गया है. सर्वे को धीरे-धीरे आगे बढ़ा जा रहा है. मुस्लिम पक्ष पूरी तरीके से सहयोग कर रहा है. सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया कि सर्वे की कार्यवाही दोपहर 12:00 बजे तक की गई है. अब दोपहर 2:30 बजे के बाद सर्वे फिर से शुरू होगा, जो शाम 5:00 बजे तक चलेगा. अभी तक के सर्वे में किसी भी तरीके की अड़चन या दिक्कत नहीं आई है.

See also  हेड कांस्टेबल के घर और फार्म हाउस पर छापा....टीम ने 4.39 करोड़ की संपत्ति और 14 गाड़ियां बरामद की

सुभाष नंदन के बयान से पहले यह सूचना आई थी कि मुस्लिम पक्ष ने अपने कब्जे का तहखाना खोलने के लिए से मना कर दिया था. मुस्लिम पक्ष के वकील मुमताज अहमद ने ज्ञानवापी परिसर से बाहर निकलने के बाद कहा था कि हम लोग सर्वे का पूरा सहयोग कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हम तहखाने की चाबी क्यों दें उनको, जहां खोलना है, वह खोल लेंगे?

उन्होंने बताया कि एएसआई टीम अभी ऊपर के हिस्से का सर्वे कर रही है. शुक्रवार को भी तहखाने में सर्वे की कार्यवाही नहीं हो पाई थी, क्योंकि किसी मुस्लिम पक्ष ने ताला नहीं खोला था और चाबी भी नहीं दी थी. जानकारी के मुताबिक तहखाने में गंदगी और मलबा का ढेर होने की वजह से अभी लंबाई-चौड़ाई मापने का काम शुरू नहीं हो पाया है, इसलिए आज तहखाना खोलकर उसकी सफाई की जानी थी.

See also  आगरा-मथुरा के इन मंदिरों में लागू हुआ ड्रेस कोड, ऐसे कपड़े पहनने पर नहीं मिलेगा प्रवेश

Related Articles

Leave a Reply