छत्तीसगढ़

आधी रात शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड, भनक लगने पर ससुराल वालों ने पकड़ा, हाथ-पैर बांधकर की पिटाई

अंबिकापुर. शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए युवक आधी रात को घर में दाखिल हुआ, लेकिन परिजनों ने उसे पकड़ लिया. युवक के दोनों हाथ पैर-बांधकर जमकर पीटा. इसके बाद सामाजिक बैठक बुलाकर महिला को प्रेमी के हवाले कर दिया गया. पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के तेलाई कछार का युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से आधी रात मिलने के लिए पुहपुटरा गांव आया था. इसी दौरान घर वालों ने उसे पकड़ लिया और प्रेमी प्रेमिका के हाथ पैरों को बांधकर प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो बनाया गया. एक साथ बांधकर दोनों को घर में रखा. 

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

दरअसल, युवक भी शादीशुदा है. दोनों के बीच प्रेम संबंध था. शादी के बाद भी वह दोनों मोबाइल पर बात करते थे. सामाजिक बैठक में तय किया गया कि प्रेमिका को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया जाए. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुची थी.  हालांकि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत नहीं की गई है.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply