छत्तीसगढ़

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय हुईं घायल, ICU में चल रहा इलाज, दिल्ली किया जा सकता है शिफ्ट

रायपुर

राज्यसभा सांसद सरोज पांडे को चोट लग गई है, जिसकी वजह से उन्हें भिलाई के सेक्टर 9 जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनके उपचार में लगी है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने मल्टीपल फैक्चर होने की संभावना जताई है। हालांकि संभावना यह भी जताई जा रही है कि जल्द ही उन्हें दिल्ली शिफ्ट करने की तैयारी जा रही है। जानकारी के मुताबिक सांसद सरोज पांडेय गुरुवार भिलाई के रिसाली स्थित मैत्री नगर निवास में घायल हो गईं। पूजा के दौरान वह अंसतुलित होकर गिर पड़ीं। इससे उनके कमर के नीचे चोट आई। डॉक्टरों के मुताबिक मल्टीपल फ्रैक्चर होने की संभावना जताई जा रही है। जिन्हे जल्द दिल्ली शिफ्ट किया जा सकता है। अस्पताल में सरोज पांडेय के करीबी मौजूद है।

See also  BJP विधायक हुए ठगी के शिकार : ठगों ने खुद को बड़े नेता का PA बताकर ऐंठे पैसे, FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply