बिलासपुर

हीटर से चिपक कर महिला की मौत……ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

बिलासपुर

एक महिला की हीटर से चिपक कर मौत हो गई। महिला के घर वालों का आरोप है कि उसके पति का किसी और महिला से संबंध होने की वजह से उसकी साजिश के तहत हत्या की गई। घटना कोनी थाना क्षेत्र के बिरकोना गांव की है, जानकारी के अनुसार, महमंद गांव निवासी पूजा रजक(22) की चार साल पहले राज मिस्त्री का काम करने वाले परमेश्वर रजक(28) के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच आए दिन विवाद होने लगा। परिजनों के अनुसार पूजा को शक था कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है। परमेश्वर बहुत कम ही अपने घर आया करता था। पूजा ने अपने परिवार वालों को बताया था कि उसके पति का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध है। विवाद सुलझाने के लिए महिला के घर वालों ने कई बार दोनों को समझाइश भी दी थी। मामले में कोनी थाना प्रभारी रविन्द्र यादव ने कहा कि हम मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूजा के जीजा अमित निर्मालकर(28) ने बताया कि आज सुबह 10:30 उन्हें सूचना मिली की पूजा को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके ससुराल वालों ने बताया कि उनके यहां खाना पकाने के लिए हीटर का इस्तेमाल होता है। घटना के समय पूजा खाना बनाने के दौरान हीटर से चिपक गई थी। जब हम अस्पताल उसे देखने पहुंचे तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। अमित ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त ससुराल पक्ष के कई सदस्य मजूद थे, ऐसे में किसी ने भी कैसे उसे नही देखा यह हैरत की बात है। वहीं उसके पति ने बताया कि इस दुर्घटना से पहले ही वह काम पर निकल चुका था। पूजा की दो बेटियां है। एक का नाम (पल्लवी) केवल 6 महीने की है। वहीं 2 साल की एक और बेटी है जिसका नाम प्रगति है। दोनों को ही अभी तक समझ नही आया है कि उनकी मां अब इस दुनिया में मौजूद नहीं है। दोनों केवल अपनी मां को ढूंढ रही हैं और रो रही हैं।

See also  PSC छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किराए के कमरे में मिला शव

Related Articles

Leave a Reply