जांजगीर चांपा

नगर पंचायत खरौद में यात्री बस ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी ठोकर, 2 की मौके पर ही मौत 1 युवक गंभीर

शिवरीनारायण

थाना क्षेत्र नगर पंचायत खरौद मुख्य मार्ग में शुक्रवार को दोपहर यात्री बस ने बाइक सवार तीन युवक को कुचल दिया जिसमें दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर थी जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दी घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और दुर्घटनाकारित बस को अपने कब्जे में लेकर आगे कि जांच में जुटी हुई है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद मुख्य मार्ग की है। मृतक युवकों में तीनों यूवक अमलीडीह बिलाईगढ के रहने वाले थे। दरअसल, बस शिवरीनारायण से पामगढ़ की तरफ आ रही थी। और तीनों युवक शिवरीनारायण तरफ जा रहे थे। इसी बीच तीनों बाइक में सवार युवकों को बस ने जोरकर टक्कर मार दी और यह दर्दनाक हादसा हो गया। जिससे दो मौके पर मौत हो गई जबकि घटना में तीसरा युवक गंभीर रूप से युवक की घायल हो गया जिसे खरौद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है । खबर लिखें जानें तक मामले में पुलिस की जांच जारी है।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

Related Articles

Leave a Reply