छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा के रजा मोबाइल शॉप में चोरी, पुलिस ने चोर गिरोह को चंद घंटों में किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। प्रार्थी रियाज खान निवासी तहसील रोड चांपा का दिनांक 10.06.2025 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.06.2025 के रात्रि करीबन 09:00 बजे बरपाली चैक में स्थित अपनी दुकान को बंद कर घर गया था जो अगले दिन सुबह दुकान आकर देखा तो कोई अज्ञात लोग दुकान का ताला तोडकर दुकान से लैपटाप, मानीटर एवं मोबाईल तथा अन्य सामग्री को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के नेतृत्व में तत्काल चापा पुलिस टीम एवं साइबर टीम द्वारा बारिकी से मौका घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना स्थल के आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया जो घटना में शामिल आरोपियो की संख्या चार में दिखाई दे रही है जो आरोपी रेल्वे ट्रेक कि ओर से आते तथा चोरी कर उसी ओर भागते हुये दिखाई दे रहे है। जिस पर मुखबीरो को सक्रिय किया गया तथा थाने में लगे CCTV फुटेज का अवलोकन किया गया जो मुखबीर ने सूचना दिया कि मिशन फाटक के पास निवास करने वाला इमरान दिनांक 09.06.2025 को रानी उर्फ सुरेश यादव, तथा दिलबर यादव, शिवम महंत के साथ देर रात को पार्टी मना रहे थे जो किसी स्थान में जाकर कुछ बडी घटना करने की बात कह रहे थे मुखबीर को उक्त चारो आरोपीयो का हुलिया पूछा गया जो अन्य मुखबीरो ने बताया कि इमरान अच्छे एवं मंहगे मोबाईल लेपटाप का बिक्री का सौदा कर रहा था वह मोबाईल एवं लैपटाप खरीदने के लिये ग्राहक पूछ रहा था जो मुखबीर की सूचना के आधार पर सुरेश उर्फ रानी यादव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो पहले तो हिला हवाला करता रहा किन्तु मनो वैज्ञानिक एवं कडाई से पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय सदर को आरोपी दिलबर यादव शिवम महंत एवं इमरान अंसारी के साथ रजा मोबाईल बरपाली चैक चांपा में चोरी करना स्वीकार किया है तथा चोरी के मशरूका में बटवारे में मिले लैपटाप एवं मोबाईल को बरामद कराया है इसी प्रकार दिलबर यादव शिवम महंत तथा मोहम्मद इमरान अंसारी को अलग अलग स्थानो में दबिश देकर पकडा गया जिनसे रजा मोबाईल दुकान में चोरी किये गये मोबाईल, मानीटर, एवं अन्य मोबाईल सभी आरोपियो से मोबाईल लैपटाप मानीटर तथा उपकरण जुमला किमती 1,50000 रू की मशरूका को जप्त किया गया है तथा चारो आरेापियो को गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, निरीक्षक सागर पाठक प्रभारी साइबर सेल, सउनि विवेक सिंह प्रआर मनोज तिग्गा, विवक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुंबे, अर्जुन यादव, हजारी लाल मेरसा, श्रीकांत सिंह,शाहबाज अहमद तथा थाना चाम्पा से सउनि अरूण कुमार सिंह, मुकेश कुमार पाण्डेय, बाबू लाल दिवाकर, प्रआर. प्रकाश राठौर, आर. माखन साहू, डिकेश्वर साहू, मुद्रिका दुबे, सुमंत कवंर, विरेश सिंह आर.गोपेश्वर सिंह, माखन साहू, डिकेश्वर साहू का सराहनीय योगदान रहा।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

Related Articles

Leave a Reply