छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

राशन संकट, अंगूठे का निशान नहीं आने से कुष्ठ पीड़ित महिलाओं को नहीं मिल रहा अनाज

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा स्थित घोघरा नाला से पहुंचे कुष्ठ रोग से पीड़ित महिलाओं ने राशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय का रुख किया। महिलाओं का कहना है कि राशन कार्ड होने के बावजूद पिछले कई महीनों से उन्हें सिर्फ इसलिए राशन नहीं मिल रहा क्योंकि बीमारी के कारण उनके अंगूठे के निशान मशीन में नहीं आ रहे हैं। पीड़ित महिलाओं ने कलेक्टर से वैकल्पिक व्यवस्था कर राशन दिलाने की मांग की है।

घोघरा नाला की कुष्ठ रोग से पीड़ित महिलाओं ने बताया कि राशन कार्ड बनने के बाद उन्हें दो से तीन महीने तक नियमित राशन मिला, लेकिन अब फिंगरप्रिंट मशीन में अंगूठे का निशान नहीं आने के कारण राशन वितरण बंद कर दिया गया है। महिलाओं का कहना है कि कुष्ठ रोग की वजह से उनके अंगूठों के निशान स्पष्ट नहीं आते, जिससे ई-पॉस मशीन में सत्यापन नहीं हो पाता। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि उनकी स्थिति को देखते हुए फिंगरप्रिंट के बजाय किसी वैकल्पिक व्यवस्था से उन्हें नियमित राशन उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें खाद्यान्न के लिए परेशान न होना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply