देश

वाराणसी में पीएम मोदी बोले- माताओं-बहनों का आशीर्वाद मेरा सबसे बड़ा कवच

वाराणसी

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का काशी दौरा बेहद खास माना जा रहा है। नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे। लगभग पांच हजार महिलाएं यहां सदन में महिला अरक्षण बिल पास होने की खुशी में पीएम का स्वागत करेंगी। प्रधानमंत्री महिलाओं को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान संसद खेल प्रतियोगिता काशी-2023 पोर्टल को भी लांच करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज करीब एक बजे अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे हैं। पीएम काशी में लगभग छह घंटे प्रवास करेंगे। इस दौरान 30.66 एकड़ में 451 करोड़ (121 करोड़ की जमीन क्रय भी शामिल) की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, गंजारी की आधारशिला रखी। क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास के दौरान पीएम मोदी के साथ खास मेहमान के तौर पर सचिन तेंदुलकर के साथ 1983 विश्व कप क्रिकेट विजेता टीम भी मौजूद हैं। इसमें मुख्य रूप से कपिल देव, सुनील गवास्कर, रवि शास्त्री, मदन लाल, रोजर बिन्नी समेत अन्य द‍िग्‍गज मौजूद रहे।

See also  बिहार की स्वर-कोकिला शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, गुलबी घाट पर कल होगा अंतिम संस्कार

Related Articles

Leave a Reply