छत्तीसगढ़

मैकेनिकल इंजीनियर निकला बाइक चोर गैंग का बॉस, 31 लाख की गाड़ियां बरामद

दुर्ग : दुर्ग में साल 2024 से लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का आखिरकार पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. दुर्ग जिला पुलिस ने राज्यस्तरीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 31 मामलों का खुलासा किया है.दुर्ग पुलिस ने 31 लाख रुपये कीमत के 31 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं. इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी ई. पापा राव समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है.

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

बीएसपी के आसपास खड़ी बाइक को निशाना बनाता था गिरोह

दुर्ग एएसपी मणिशंकर चंद्र ने बताया कि गिरोह विशेष रूप से भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य गेट स्थित दोपहिया पार्किंग और भिलाई-भट्टी क्षेत्र को निशाना बनाता था. भिलाई नगर थाना में दर्ज मामलों की समीक्षा, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी ई. पापा राव को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट
Stolen two wheeler recovered

एएसपी ने बताया कि गिरोह खासतौर पर होंडा साइन जैसे लोकप्रिय मॉडलों को निशाना बनाता था. बरामद वाहनों में भिलाई-भट्टी क्षेत्र के 13, छावनी थाना क्षेत्र के 3, रायपुर क्षेत्र के 2 और 3 अपंजीकृत वाहन शामिल हैं. मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई जारी है. पुलिस अब गिरोह के राज्यव्यापी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Related Articles

Leave a Reply