Uncategorized

विजयवाड़ा के लिए निकली बस कोहरे के चलते पलटी, 6 यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

​​​​​​​कोंटा

सुकमा में देर रात एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 6 यात्री घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर है। बस जगदलपुर से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जा रही थी। बताया जा रहा है कि हादसा कोहरे के चलते हुआ है। घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, गुप्ता ट्रेवेल्स की बस जगदलपुर से रात करीब 9 बजे विजयवाड़ा के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी। रात करीब 12 से 1 एक बीच बस सुकमा के कोंटा में असिरगुड़ा मोड़ के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां 3 यात्रियों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घने कोहरे में तेज रफ्तार के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका।

See also  Ontdek de Opkomst van Winnitt Casino in de Nederlandse iGaming Markt

Related Articles

Leave a Reply