छत्तीसगढ़

रेलिंग से टकराई बाइक, नानी की मौत, युवक घायल, समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर लोगों ने जताई नाराजगी

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के गोडपेंडरी गांव के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि मौके पर 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। काफी देर इंतजार के बाद 112 वाहन के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने पर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

See also  असम में छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी हिरासत में, साइबर आरोपियों से रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप

जानकारी के अनुसार, घायल युवक अपनी नानी के साथ दुर्ग से गरियाबंद जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग से जा टकराई। युवक ने घायल अवस्था में बताया कि उसे अचानक झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे में जान गंवाने वाली महिला, घायल युवक की नानी है। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक की हालत स्थिर है। उसके पैर में गंभीर चोट आई है। उसका इलाज जारी है।

See also  रायपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, पूरा गोदाम चपेट में; दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर, काबू पाने की कोशिश जारी

112 वाहन के जरिए घायलों को पहुंचाया अस्पताल

वहीं इस घटना के बाद एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि मौके पर 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। काफी देर इंतजार के बाद 112 वाहन के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस देरी को लेकर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  छत्तीसगढ़ में कांपी धरती : गरियाबंद से कालाहांडी तक महसूस किए गए भूकंप के झटके

Related Articles

Leave a Reply