छत्तीसगढ़

जशपुर की बेटी को लिफ्ट लेना पड़ा भारी, गैंगरेप के बाद गुंडों ने बनाया अश्लील वीडियो

जशपुर

आधार कार्ड बनवाने निकली नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात हुई. पुलिस ने इस घिनौनी वारदात में शामिल दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक लड़की जब अपने घर लौट रही थी दोनों लड़कों ने उसे अपनी स्कूटी में लिफ्ट दी. लिफ्ट देने के बहाने दोनों ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया. आरोप है कि लड़कों ने लड़की अश्लील वीडियो भी बना ली. मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़कों ने वीडियो गांव के ही दूसरे लड़कों को दिखाया. धीरे धीरे से जानकारी लड़की के परिवार वालों को लग गई. परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज का दोनों आरोपियों को धरदबोचा.

एसपी के निर्दश पर हरकत में आई पुलिस: एसपी शशि मोहन सिंह को जैसे ही घटना की जानकारी लगी तुरंत एसपी ने कड़ा एक्शन लेने के निर्देश पुलिस को दिए. एसपी के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही गैंगरेप के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.

See also  छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली का गिफ्ट, सरकार ने 4 प्रतिशत बढ़ाया डीए

शादी का झांसा देकर रेप: जशपुर के पत्थलगांव में शादी का झांसा देकर नाबालिक को भगाने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है. पकड़े गए शख्स पर आरोप है कि उसने नाबालिग को शादी का झांसा दिया. शादी का झांसा देकर उसे एमपी के उज्जैन ले गया. परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने लड़की को दबिश देकर उज्जैन से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के दौरान गांव वालों ने पुलिस को घेर लिया लेकिन पुलिस ने समझदारी से काम लेते हुए युवक को अपने कब्जे में ले लिया.

पुलिस ने युवक को भेजा जेल: नाबालिक को बहला फुसलाकर उसके साथ गलत काम करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़ित परिवार के मुताबिक लड़की नाबालिक थी और उसे शादी का झांसा देकर युवक अपने साथ ले गया था. आरोपी युवक उज्जैन के ग्राम नगपुरा का रहने वाला है.

See also  हनी ट्रैपः IAS अफसर का अश्लील वीडियो वायरल....जांच कर रही साइबर सेल की टीम

6 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज हुई थी एक बच्ची को युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हमने जांच शुरु की. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी युवक लड़की उज्जैन में छिपाकर रखे हुए है. पुलिस ने घेरबंदी कर युवक को दबोच लिया और उसके कब्जे से लड़की को भी बरामद कर लिया. – ध्रुवेश जायसवाल, एसडीओपी

Related Articles

Leave a Reply