छत्तीसगढ़

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में दिखा टीएस सिंहदेव का दबदबा! विरोध में शामिल नेताओं का कटा टिकट

रायपुर

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 53 प्रत्याशियों की सूची में नौ विधायकों और एक पूर्व मंत्री का टिकट काटा गया है. सरगुजा संभाग में उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का विरोध करने वाले रामानुजगंज से बृहस्पत सिंह का टिकट कट गया है. वहीं मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल का भी टिकट काट कर उपमुख्यमंत्री के बेहद करीबी रमेश सिंह को प्रत्यासी बनाया गया है.

खबरों की माने तो विनय जायसवाल भी उप-मुख्यमंत्री के खिलाफत करने में पीछे नहीं हटते थे. इसके अलावा बैकुंठपुर विधानसभा से वर्तमान विधायक अम्बिका सिंहदेव की सीट को अभी होल्ड किया गया है, जो कि कांग्रेस की आज जारी हुई दूसरी सूची में उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के दबदबे के तौर पर देखा जा रहा है.

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले की दो सीटों पर नाम की घोषणा

See also  एक्साइज ड्यूटी कम करने से छत्तीसगढ़ को 500 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो रहा, केंद्र सरकार पहले 4 प्रतिशत सेस हटाए: सीएम भूपेश बघेल

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले की दो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर की है. विधानसभा क्रमांक 1 भरतपुर सोनहत (आरक्षित) से दोबारा वर्तमान विधायक गुलाब सिंह कमरो को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर वर्तमान विधायक का नाम तय माना जा रहा है.

भाजपा ने यहां से केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को मैदान में उतारा है. वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने श्याम सिंह मरकाम को अपना उम्मीदवार बनाया है. श्याम सिंह मरकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के फाउंडर स्व हीरा सिंह मरकाम के पुत्र हैं. वर्ष 2018 में भी मरकाम ने भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाई थी, तब वे तीसरे नंबर पर थे. उन्होंने लगभग 27 हजार वोट प्राप्त किए थे।. एक बार फिर उनके मैदान में उतरने से इस सीट पर बेहद रोचक मुकाबले की संभावना जताई जा रही है.

See also  कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को हाईकोर्ट से झटका, रिव्यू पिटीशन खारिज, चुनाव याचिकाओं पर 19 अगस्त को होगी सुनवाई

बात विधानसभा क्रमांक मनेन्द्रगढ़ विधानसभा (सामान्य सीट) की करें तो यहां से कांग्रेस ने रमेश सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. पेशे से वकील रमेश सिंह पुराने कांग्रेसी हैं. वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है. मामला यहां बेहद कड़ा होने की उम्मीद है.

Related Articles

Leave a Reply