छत्तीसगढ़बिलासपुर

जहर से हुई मौत को बताया सर्पदंश, मुआवजा पाने के लिए रची गई साजिश…षड्यंत्र में वकील, डॉक्टर, परिजन शामिल

बिलासपुर। जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं, जहाँ कर्ज से परेशान युवक की आत्महत्या को सांप के काटने से हुई मौत बताकर शासन से तीन लाख रुपए का मुआवजा पाने की साजिश रची गई। इस षड्यंत्र में वकील, डॉक्टर और मृतक के परिजन शामिल पाए गए हैं। पुलिस जांच में सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

मामला 12 नवंबर 2023 का है जब शिवकुमार घृतलहरे को उल्टी और झाग आने की हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ 14 नवंबर को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मौत की वजह सर्पदंश बताई और उसी आधार पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करवाई गई। लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक ने शराब और जहर का सेवन कर आत्महत्या की थी। ये बात उसने खुद परिजनों को बताई थी.

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

इस मामले में षड्यंत्र का मास्टरमाइंड वकील कामता साहू बताया गया है, जिसने परिजनों को मुआवजा दिलाने का लालच देकर झूठा बयान दर्ज करवाया। डॉक्टर डॉ. प्रियंका सोनी ने भी वास्तविक कारण जानते हुए गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी। परिजनों –पराग दास घृतलहरे, हेमंत कुमार और नीता घृतलहरे ने साजिश में साथ दिया। पुलिस ने इन सभी को आरोपी बनाया है…और आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 511, 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी.

See also  मौत के साए में पढ़ाई: जर्जर स्कूल भवनों में बैठने को मजबूर बच्चे, कई शासकीय स्कूलों का खस्ताहाल

Related Articles

Leave a Reply