विदेश

हमास की अब खैर नहीं, गाजा पट्टी पर जमीनी हमले से इजरायल ने बढ़ाई बमबारी

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग का आज 18वां दिन
इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में तेज की बमबारी
गाजा में जमीनी हमला करने की तैयारी में है इजरायल

तेल अवीव

इजरायल और हमास आतंकियों के बीच जंग सात अक्टूबर से जारी है। इजरायली सेना जमीनी हमले से पहले गाजा पट्टी में बमबारी बढ़ा दी है। इससे मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। गाजा के 20 लाख से अधिक लोगों के पास भोजन, पानी और दवा की कमी हो गई है।

गाजा में अब तक का सबसे घातक युद्ध
24 अक्टूबर यानी मंगलवार को युद्ध अपने 18वें दिन में प्रवेश कर गया है। यह गाजा में हुए पांच युद्धों में सबसे घातक है। आइए जानते हैं, अब तक युद्ध में क्या-क्या हुआ…

See also  महिला के हाथ में पेट्रोल, सुसाइड की धमकी...थाना के सामने हाई-वोल्टेज ड्रामा

18वें दिन अब तक क्या-क्या हुआ?
अमेरिकी रक्षा विभाग सैन्य सलाहकारों को भेजकर इजरायल को उसकी युद्ध योजना में सहायता कर रहा है। वहीं, बेरूत में बमबारी में अमेरिकियों की मौत के 40 साल बाद अमेरिकी सेना फिर से भूमध्य सागर के पूर्व में तैनात हो गई है। हमास आतंकियों के साथ हो रहा यह युद्ध इजरायल की आयरन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली को अब तक की सबसे कठिन चुनौती दे रहा है।

इजरायल ने सोमवार को कहा कि उसने पिछले 24 घंटे में गाजा पट्टी में 320 आतंकी ठिकानों पर हमला किया।
इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने कहा है कि सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के समय लापता हुए उसके तीन नागरिकों में से अंतिम नागरिक भी मार दिया गया है।
संयुक्त राष्ट्र के एक स्पेशल इन्वेस्टीगेटर ने कहा है कि इजरायल को हमास के खिलाफ हमले के समय नागरिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना होगा। स्कूलों, अस्पतालों और लोगों को निशाना बनाने पर प्रतिबंध है।

See also  इजरायल का गाजा पर 'ट्रिपल वार', हमास के 600 ठिकाने तबाह… महिला सैनिक को भी छुड़ाया

Related Articles

Leave a Reply