देश

पीएम नरेंद्र मोदी ने 7वीं भारतीय मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन, देश को दी सौ 5G लैब की सौगात

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 7वीं भारतीय मोबाइल कांग्रेस-2023 का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी देशभर में शैक्षणिक संस्थानों को 100 ‘5जी यूज केस लैब्स’ प्रदान करेंगे. भारतीय मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) एशिया का सबसे बड़ा दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी मंच है जो 27 से 29 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित होगा. यह आयोजन दूरसंचार और प्रौद्योगिकी में भारत की अविश्वसनीय प्रगति को रेखांकित करने, महत्वपूर्ण घोषणाएँ करने तथा स्टार्ट-अप को अपने नए प्रोडक्‍ट्स और समाधानों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा. आईएमसी 2023 में लगभग 22 देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे, जिनमें लगभग 5000 सीईओ स्तर के प्रतिनिधि, 230 प्रस्तुतिकर्ता, 400 स्टार्टअप और अन्य हितधारक शामिल हो रहे हैं.

See also  टीम इंडिया की बड़ी जीत.....अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया

पीएम ने आत्मनिर्भर पवेलियन का दौरा किया, यहां पीएम ने पेड़ पौधों के पोषण के लिए सेंसर के इस्तेमाल की जानकारी ली. VI के स्टॉल पर आईटी सॉल्यूशन का पीएम ने अवलोकन किया, इस दौरान पीएम के साथ कुमार मंगलम बिरला भी थे. ग्रामीण भारत में टेक्नोलॉजी और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए jaadu Ginni ka पीएम ने अवलोकन किया.

TCS के पवेलियन में पीएम मोदी ने के 5G टेक्नोलॉजी, ड्रोन यातायात को बढ़ावा देने के लिए तैयार की जा रही टेक्नोलॉजी की जानकारी ली. इसके बाद पीएम मोदी ने सी-डॉट के पवेलियन में क्वांटम कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की जानकारी ली. वहीं सेल ब्रॉडकास्ट की भी जानकारी प्रधानमंत्री ने ली. नोकिया के स्टॉल पर पीएम ने 6G टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी ली.

IMC का सातवां एडिशन है बेहद खास
इंडियन मोबाइल कांग्रेस का ये 7वां एडिशन है, जिसमें 400 स्टार्टअप्स भाग लेंगे. इस इवेंट में अगल-अलग दिन कई प्रोग्राम होंगे, जिसमें भारत की टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उभरती हुई तस्वीर साफ होगी. इसके अलावा IMC के 7वें एडिशन में एंटरप्रेन्योर भी भाग लेंगे जिनको खुद का बिजनेस शुरू करने में मदद की जाएगी.

See also  शराबी पति ने शराब के लिए पत्नी को पीटकर मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply