देश

मेरठ: मनचलों से परेशान किशोरी ने पिया ऑलआउट, सड़क पर की थी छेड़खानी, भाई को भी पीटा

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मनचलों के हौसले बुलंद हैं. मेरठ में कुछ मनचले युवकों ने भाई के साथ जा रही 16 साल की किशोरी के साथ छेड़छाड़ किया. युवकों ने किशोरी के भाई को मोटरसाइकिल से उतरकर लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा. किशोरी के भाई ने बताया कि वो युवक किशोरी के स्कूल में ही पढ़ते थे और वो काफी समय से ही उसे परेशान कर रहे थे.

मनचलों की छेड़खानी से परेशान होकर भाई ने अपनी बहन का स्कूल बदलवाया था. स्कूल बदलने के बाद टीसी लेने के लिए किशोरी अपने दूसरे भाई के साथ गई हुई थी. रास्ते में युवकों ने पकड़ के खींच लिया और दोनों के साथ मारपीट की. इसी बात से परेशान होकर किशोरी ने घर आ कर मच्छर मारने वाला ऑल आउट पी लिया. किशोरी की हालत बहुत खराब होने के कारण घरवालों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया. घरवालों ने किशोरी को परेशान करने वालो के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई.

See also  करेला गांव स्थित फार्म हाउस में संगीन वारदात, फार्म हाउस में हरियाणा के दंपती की हत्या 

छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मां की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर अब जांच चल रही है. आरोपी नाबालिग युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम भी गठित की है. फिलहाल, किशोरी की हालत डॉक्टरों ने स्थिर बताई है और उसका इलाज जारी है. किशोरी अभी भी सदमे में है इसलिए वो किसी से भी बात नहीं कर रही है.

पीड़िता के घरवालों का आरोप ये भी था कि कुछ वक्त पहले भी किशोरी के साथ छेड़खानी की गई थी, इसी सदमे में किशोरी के पिता की मौत हो गई थी. पीड़िता के भाई ने बताया कि पुलिस को पहले भी शिकायत की थी, लेकिन पिता की मौत हो गई तो उस केस को बंद करवा दिया था. भाई ने इस वजह से अपनी बहन का स्कूल बदलवा दिया था. हालांकि, पुलिस की मानें तो इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं हैं.

See also  18वीं लोकसभा का सत्र शुरू, सबसे पहले PM मोदी, फिर अमित शाह, गडकरी, शिवराज ने सांसद के रूप में ली शपथ

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और इस मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोप लगे हैं कि किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई थी इसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply