छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा – निगरानी बदमाश सतीश यादव उर्फ बाटा होगा जिला बदर, कलेक्टर को भेजा गया प्रतिवेदन

जांजगीर चाम्पा। जांजगीर थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश सतीश यादव उर्फ बाटा के विरूद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत जिला बदर की कार्यवाही के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा गया है। निगरानी बदमाश सतीश यादव उर्फ बाटा पिता धनसाय उम्र 29 साल निवासी IB  रेस्ट हाउस के आगे जांजगीर थाना जांजगीर का निवासी है।

See also  साथ बैठकर पी रहे थे शराब, विवाद के बाद एक ने ली दूसरे की जान

निगरानी बदमाश सतीश यादव उर्फ बाटा के विरूद्ध अलग अलग धाराओं के तहत कुल 12 अपराधिक प्रकरण जिसमें लुट, डकैती, हत्या का प्रयास, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने संबंधी मामला दर्ज एवं 04 प्रकरण की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

निगरानी बदमाश सतीश यादव उर्फ बाटा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही के बावजूद भी उसके आपराधिक गतिविधियों में कमी नही आयी है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल एवं लोगो में भय व्याप्त है जिसके बावजूद भी बदमाश के द्वारा अपने अपने आदतो पर कोई सुधार नहीं ला रहा है।

See also  शराब भट्ठी हटाने की मांग : ABVP और छात्रों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, घंटों जाम में फंसे यात्री, डिप्टी सीएम का काफिला भी रुका

जिसका कृत्य क्षेत्र में सुरक्षा/शांति व्यवस्था को व्यवधान उत्पन्न कर सकता है जिस कारण से आदतन बदमाश का जिला बदर का कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर जांजगीर चाम्पा को भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply