देश

विनय न मानत जलधि जड़…भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दे दिया ये खौफनाक संकेत

नई दिल्ली

भारतीय सेना ने स्पष्ट तौर पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है-भय बिन होई न प्रीति। यानी बिना डर के प्रीत होना संभव नहीं है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। पड़ोसी मुल्क ने भी जवाबी हवाई हमले किए, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। दोनों देशों में बढ़ते तनाव के बीच शनिवार शाम सीजफायर पर फैसला हुआ। जिसके बाद अब हालात सामान्य हैं। इस बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत है। वहीं तीनों सेनाओं की डीजी ऑपरेशंस की ब्रीफिंग हुई, जिसमें सेना ने यह भी कहा कि वह हर हमले के लिए तैयार है। जानते हैं सेना का पाकिस्तान को लेकर क्या साफ इशारा था।

रामचरितमानस की चौपाई पढ़कर पाक को संदेश
DGAO एके भारती ने तुलसीदास कृत रामचरितमानस की एक चौपाई पढ़ी। विनय न मानत जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति। बोले राम सकोप तब, भय बिनु होइ न प्रीति। एके भारती ने कहा कि यह चौपाई रामचरितमानस से है, जिसमें श्रीराम ने समुद्र से रास्ता देने के लिए विनती की, मगर जब समुद्र ने तीन दिन तक उनकी विनती नहीं मानी, तो भगवान राम ने क्रोध में कहा कि बिना भय के प्रीति नहीं होती। यानी पाकिस्तान को अब साफ शब्दों में कह दिया गया है कि अगर उसने दोबारा ऐसी हरकत की तो उसका अंजाम उसे भुगतना पड़ेगा।

See also  नाबालिग लड़की से पांच लड़कों ने मारपीट कर किया सामूहिक दुष्कर्म, हिरासत में लिए गए 5 आरोपी

दुश्मन के हवाई जहाज को पास आने का मौका नहीं दिया
DGMO वाइस एडमिरल ए एन प्रसाद ने कहा कि भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के किसी भी खतरे से निपटने के लिए कई लेयर की तैयारी कर ली थी। हमने लड़ाकू और टोही विमान को काम पर लगा दिया था। हमने अत्याधुनिक रेडार का इस्तेमाल करते हुए हमारे पायलट दिन और रात दोनों ही वक्त तैयार थे। हमने सैकड़ों किलोमीटर कि निगरानी की। कोई भी संदिग्ध और दुश्मन के हवाई जहाज को कई सौ किलोमीटर तक पास आने का मौका नहीं दिया।

जब हौसले बुलंद हों तो मंजिलें भी कदम चूमती हैं
DGMO ने कहा कि जब हौसले बुलंद हों तो मंजिलें भी कदम चूमती हैं। हमने अपने एयर डिफेंस की तैयारी पहले ही कर ली थी। जब पाकिस्तान एयरफोर्स ने हमारे एयर फील्ड पर लगातार हमले किए तो हमारे सिस्टम ने उसे विफल किया। हमारी एयरफील्ड हर तरह से ऑपरेशनल है।

See also  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रिजल्ट 2021: दोपहर 2 बजे घोषित होंगे सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे, cbseresults.nic.in पर देखें परिणाम

पाकिस्तान की चीनी मूल की मिसाइल PL-15 भी गिराई
पाकिस्तान की चीनी मूल की मिसाइल PL-15 भी गिराई। उन्होंने बताया कि नूरखान एयरबेस को तबाह कर दिया गया। DG AO ने बताया कि स्वदेशी आकाश सिस्टम का इस्तेमाल हुआ। पाकिस्तान की चीनी मूल की मिसाइल PL-15 भी गिराई। पाकिस्तान के ड्रोन लेजर गन को भी टारगेट किया। पाकिस्तान के एक-एक ड्रोन को मार गिराया। पाकिस्तान के नूरखान एयरबेस को तबाह किया।

हमारा एयर डिफेंस सिस्टम मल्टीलेयर, कोई भेद नहीं सकता
DGAO एके भारती ने बताया कि हमारा एयर डिफेंस सिस्टम मल्टीलेयर है। पाकिस्तान के सभी ड्रोन को स्वदेशी काउंटर ड्रोन सिस्टम से गिराया गया। हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ थी। इसलिए 7 मई को हमने केवल आतंकी ठिकानों पर ही हमला किया था पर अफसोस इस बात का है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों का साथ देना उचित समझा। इस लड़ाई को अपनी लड़ाई बना ली। इसके बाद हमने जवाबी कार्रवाई की, इसमें उसका जो भी नुकसान हुआ इसके लिए वो खुद इसके लिए जिम्मेदार था। हमारी एयर डिफेंस सिस्टिम दीवार की तरह खड़ी थी और इसको भेदना दुश्मन के लिए असंभव था।

See also  25 लाख का कर्ज, किराए के कातिल और मर्डर... खौफज़दा कर देगी इस गर्भवती महिला की खूनी साजिश

Related Articles

Leave a Reply