देश

राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, मध्य प्रदेश के सतना और झारखंड के रांची का दौरा रद्द

भोपाल

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तबीयत बिगड़ने के कारण उनका मध्य प्रदेश का सतना और झारखंड के रांची दौरा रद्द हो गया है. उनके स्थान पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सतना का दौरा करेंगे. कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा, राहुल गांधी अस्वस्थ होने के कारण आज सतना नहीं आ पा रहे हैं! ऐसी स्थिति में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से सतना जाने के लिए अनुरोध किया. जीतू पटवारी ने आगे लिखा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सतना में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में होने वाली सभा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर ली.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने बताया है कि राहुल गांधी के जल्दी ही राज्य में कार्यक्रम होंगे और वह जनता से रूबरू होंगे. गौरतलब है कि राहुल गांधी रविवार को मध्य प्रदेश के सतना में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा करने वाले थे. बता दें कि रांची में आज इंडिया गठबंधन की मेगा रैली है. इसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना के शामिल होने की भी संभावना है. बता दें कि प्रभात तारा मैदान में होने वाली इस रैली में कुल 28 राजनीतिक दल भाग लेंगे.

See also  इधर सुपुर्द-ए-खाक हुआ मुख्तार अंसारी, उधर बांदा जेल पहुंचे डीएम-एसपी और जज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के दीपांकर भट्टाचार्य भी इस रैली को संबोधित करेंगे. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित की जा रही इस रैली में पांच लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है.

Related Articles

Leave a Reply