छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस से पहले सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जंगल में ध्वस्त किया नक्सलियों का कैंप, नक्‍सली सामग्री भी बरामद

सुकमा

छत्‍तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस से पहले नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां सर्चिंग पर निकले पुलिस के जवानों ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर दिया है। जवानों ने नक्सलियों के कैंप से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद किया है। जवानों ने नक्सलियों के कैंप में रखे सामान को नष्ट कर दिया है। एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है।

See also  दर्दनाक हादसा : विंडो एसी ब्लास्ट के बाद घर में लगी भीषण आग, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

दरअसल, सुकमा के नक्‍सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ जवानों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बुर्कलंका इलाके में कोंटा व किस्टाराम एरिया कमेटी के कई बड़े नक्सलियों की मौजूदगी है। इस सूचना पर डीआरजी व कोबरा 207 बीएन के जवान बुर्कलंका इलाके में सर्चिंग पर निकले थे।

See also  ACB का बड़ा एक्शन, जमीन के बटांकन के बदले 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस से पहले सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जंगल में ध्वस्त किया नक्सलियों का कैंप, नक्‍सली सामग्री भी बरामदSukma: गणतंत्र दिवस से पहले सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जंगल में ध्वस्त किया नक्सलियों का कैंप, नक्‍सली सामग्री भी बरामद
सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्‍सलियों द्वारा बनाए गए कैंप मिले। जवानों को इस कैंप में नक्सलियों के सामग्री बरामद हुए हैं। जवानों ने कैंप से मिले सामान को नष्‍ट कर दिया और इसके बाद कैंप को भी ध्‍वस्‍त कर दिया।

See also  छत्तीसगढ़ में मितानिनों का हल्लाबोल, जगह-जगह किया प्रदर्शन, कहा- हम वही मांग रहे जो सरकार ने खुद किया था वादा

Related Articles

Leave a Reply