छत्तीसगढ़

आदिम जाति कल्याण विभाग के रिश्वतखोर बाबू को एसीबी ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, प्रोत्साहन राशि जारी करने मांगे थे 10 हजार

बिलासपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार सुबह आदिम जाति कल्याण विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोप है कि बाबू मनोज तोंडेकर ने अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि जारी करने के बदले 10 हजार रुपए की मांग की थी.

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने आरोपी के खिलाफ ट्रैप की कार्रवाई की. जैसे ही बाबू ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया. एसीबी ने आरोपी से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है और फिलहाल उससे पूछताछ जारी है.

See also  दो दुल्हनों ने एक ही दूल्हे के साथ रचाया ब्याह : समारोह के बाद पति के साथ जमकर नाचीं

Related Articles

Leave a Reply