छत्तीसगढ़

चने की सब्जी में गिरी छिपकली, परिवार के 4 लोगों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती 

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से फूड पॉइजनिंग का मला सामने आया है. जहां चने की सब्जी में छिपकली गिरने के बाद अनजाने में परिवार के चार सदस्यों ने खा लिया. रात में अचानक सभी लोगों की तबियत बिगड़ गई. सभी को फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखने लगा. आनन-फानन में सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, हरिगवां गांव के एक परिवार में बीती रात चने की सब्जी बनी, जिसमें छिपकली गिर गई थी. इस बात से अनजान परिवार के 3 बच्चों समेत 4 लोगों ने खाना खाया, जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी. सभी को आनन-फानन में  सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती किया गया. फिलाहल सभी का इलाज जारी है.  

See also  रायगढ़ डबल मर्डर में बड़ा खुलासा : जमीन विवाद में दंपति की टांगी से हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply