कोरबा

कोरबा में फायरिंग: त्योहारी सीजन में शहर के बीचोंबीच गोली चली, धमकी भरे पर्चे भी फेंके

कोरबा

त्योहारी सीजन में शहर के बीचोबीच गोली कांड हो गया है. शहर के हृदय स्थल ट्रांसपोर्ट नगर में आरकेटीसी नामक ट्रांसपोर्ट कंपनी का दफ्तर संचालित है. शुक्रवार की शाम लगभग 7:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने कंपनी के दफ्तर में गोली चला दी और मौके से फरार हो गए. अच्छी बात यह है कि गोली से कोई हताहत नहीं हुआ है. गोली दरवाजे के कांच में छेद करते हुए दफ्तर के भीतर प्रवेश कर गई। बदमाशों ने धमकी भरे पर्चे भी फेंके हैं. जिसमें एक गैंग का जिक्र है. पर्चे में कोयला परिवहन से संबंधित विवाद और गैंगवार का जिक्र है. दफ्तर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवारों की तस्वीर भी कैद हुई है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है.

See also  एक ही पेड़ पर फंदे से लटकी मिली दो दोस्तों की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

बीते कुछ समय से शहर में चाकूबाजी की घटनाएं भी बढ़ी है. अब शुक्रवार की शाम गोली चलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.आरकेटीसी के दफ्तर में शाम के 7:30 बजे गोली चलाई गई है, जब व्यापार अपने चरम पर होता है. लोगों की सबसे अधिक भीड़ इसी समय बाजारों में होती है. इसी बीच कुछ अज्ञात बदमाशों ने ऑफिस के दरवाजे पर लगे कांच पर गोली चलाई है और वह मौके से फरार भी हो गया. गोली की आवाज सुनकर दुकान के आसपास भारी भीड़ लग गई.पुलिस को सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई रूपक शर्मा और जवान मौके पर पहुंचे, जांच शुरू कर दी गई है.

गोली कांड को अंजाम देकर बदमाश शहर की ओर भागे हैं. ट्रांसपोर्ट कंपनी दफ्तर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावरों की धुंधली तस्वीर कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस ने शहर में नाकेबंदी शुरू कर दी है संभावना है कि हमलावर ज्यादा दूर नहीं गए होंगे नाकेबंदी के बाद उन्हें उनकी धरपकड़ का भरसक प्रयास किया जा रहा है.

See also  पहाड़ पर युवक की मिली अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

महानगरों में होने वाले एक गैंगवार की तर्ज पर आरकेटीसी दफ्तर के बाहर धमकी भरे पर्चे फेंके गए हैं. जिसमें मयंक सिंह(अमन साहू गैंग) का जिक्र है. पर्चे में लिखा है कि ” सुशील सिंघल+अमर अग्रवाल और जितने भी कोल माफिया हैं. सभी को इस गैंग से अनुमति लेकर ही काम करना होगा. गैंग को नजरअंदाज करने का परिणाम मौत है. झारखंड में काम करना है तो गैंग से सेटलमेंट करके ही काम करना होगा.

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि “कोरबा कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक सवार ने टीपी नगर में आरकेटीसी सह के कार्यालय पर गोली चलाई और एक पर्चा फेंका है। जिसमें झारखंड में एक माइनिंग विवाद का उल्लेख है। गोली ऑफिस के शीशे पर लगी है। बाइक सवार के लिए पुलिस द्वारा नाकेबंदी की जा रही है। कुछ महीने पहले झारखंड के चतरा में आरकेटीसी कार्यालय पर भी इसी तरह की फायरिंग हुई थी”

See also  एल्यूमीनियम फैक्ट्री में बड़ा हादसा : लापरवाही के चलते मजदूरों पर गिरा कॉलम, एक महिला की मौत

Related Articles

Leave a Reply