छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : आरक्षक की मां की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटकी मिली लाश

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलती हुई मिली, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है, जिसे सुसाइड का रूप देने की कोशिश की गई है। वहीं, मृतका का बेटा तुलसी यादव पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ बताया जा रहा है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। अब इस पूरे मामले का सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

See also  BREAKING NEWS JANJGIR....दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अब रात्रि 10 बजे तक खोलने की मिली अनुमति

Related Articles

Leave a Reply